फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोसनी में खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
डोसनी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को एक घंटे तक रोके जाने पर आक्रोशित यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। रेलवे अधिकारियों को सझाने के बाद ट्रेन रवाना की गई।
विज्ञापन

सोनी चौधरी और जीत शर्मा आदि यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डोसनी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम सात बजकर तीन मिनट पहुंच गई थी। आरोप लगाया कि ट्रेन को बेवजह खड़ी रखा। दिल्ली से देहरादून जाने वाली जनशताब्दी, पूरी एक्सप्रेस, अमृतसर से टाटानगर जाने जलियावाला एक्सप्रेस को निकाला गया। इधर, करीब एक घंटे 10 मिनट तक पैसेंजर रोके जाने से यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और स्टेशन मास्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
शाम के समय ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है। इसलिए डोसनी में पैसेंजर को रोका गया था। हरिद्वार से श्रीगंगानगर जाने वाली लिंक एक्सप्रेस लेट थी। इसलिए उसे निकालने के बाद पैसेंजर को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके सिंह, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें