फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हरिद्वार सहित 10 रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अगले चार वर्षों में महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसमें उत्तराखंड के हरिद्वार सहित दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जम्मू और बरेली रेलवे स्टेशन शामिल हैं। योजना को 2030 तक क्रियान्वित किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन




हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर वर्ष भर बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। कुंभ, अर्धकुंभ, कांवड़ यात्रा के अलावा प्रमुख स्नान पर्वों पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हरिद्वार में ट्रेनों की संख्या बढ़ने से निकट के लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशनों पर भी ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होगी। बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय नागरिकों और दैनिक यात्रियों को भी इसका इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके तहत मौजूदा टर्मिनलों को अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग सुविधाओं से सुसज्जित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें