सुबह घूमने गए भाई-बहन को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी शिक्षक अरुण कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 15 दिसंबर को उनकी पुत्री आंचल एवं पुत्र अक्षय खरे सुबह घूमने के लिए नहर पटरी पर गए थे। लौटते समय सुबह करीब छह बजे डिफेंस काॅलोनी के सामने कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
चालक ने चाबी निकालकर कार को वहीं छोड़ दिया और फरार हो गया। लोगों ने उन्हें फोन कर उन्हें जानकारी दी। घटनास्थल पर बेटी बेहोश थी उसे अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने बेटी की कॉलर बोन एवं दो पसली में फ्रैक्चर बताया। बेटे के सिर, कमर व पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।