फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साझीदार पर लगाया तीन करोड़ वापस नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारी ने अपने पूर्व साझीदार पर भवन निर्माण के कारोबार में हुए मुनाफे और उधार दी गई तीन करोड़ की रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




रुड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा निवासी मोमीन खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रोजेक्ट लेकर भवन निर्माण का कार्य करते हैं। उनके परिचित मोहम्मद शहराज खान निवासी लंढौरा कोतवाली मंगलौर ने वर्ष 2022 में उनके साथ पीएम आवास योजना के तहत मंगलौर में बनने वाले भवन निर्माण के प्रोजेक्ट में साझीदारी करते हुए अनुबंध किया था।

अनुबंध में मुनाफे में उनकी 75 और शहराज की 25 फीसदी की हिस्सेदारी तय हुई थी। इसके अलावा उन्होंने 31 अगस्त 2022 को एक करोड़ की रकम शहराज की भूमि की बाबत अलग से दी थी। मोमीन के अनुसार शहराज ने यह रकम मय मुनाफे 20 फरवरी 2023 वापस किए जाने की बात कही थी और गारंटी के तौर पर 50 लाख के दो चेक भी उन्हें दिए थे।
विज्ञापन




बाद में इस अनुबंध में बदलाव कर लक्सर क्षेत्र स्थित अपनी एक भूमि का एग्रीमेंट उसके नाम कर दिया था। बकौल मोमीन खान प्रोजेक्ट पूरा होने पर शहराज के 10 करोड़ के तीन बिल पास हुए। हिस्सेदारी, मुनाफा, उधार दी गई रकम सहित सब कुछ मिलाकर इसमें उनके 9.69 करोड़ रुपये बने थे।

कुछ लोगों ने उनके बीच 7.50 करोड़ में समझौता करा दिया था। शहराज ने उसे 4.40 करोड़ ही दिए। बाकी के 3.10 करोड़ की रकम देने से इन्कार करते हुए रकम मांगने पर जिंदा जमीन में दफन कर देने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें