फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सोलानी तटबंध में हो रहे कटाव से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हस्तमौली गांव के पास सोलानी नदी के तटबंध में कटाव होने से आसपास के ग्रामीणों को बाढ़ की आंशका सताने लगी। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए प्रशासन को सूचना दी और विभागीय टीम के पहुंचने तक अपने स्तर पर रेत से भरे बोरों और पेड़ों की मदद से कटाव रोकने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और लक्सर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला के निर्देश पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण कर तत्काल तटबंध की मरम्मत का काम शुरू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मरम्मत में थोड़ी भी देरी होती तो सोलानी नदी का पानी आसपास के कई गांवों और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि तक पहुंच सकता था।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तटबंध की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण हर वर्ष ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने और तटबंध का स्थायी समाधान कराने की मांग की। मौके पर अवरिंदर सिंह, तंखवंत सिंह, गुरबाज सिंह, काबल सिंह, प्रीतपाल सिंह, टिंकू, मिथुन कुमार, गुरपाल सिंह, अवतिंदर पाल, साहब सिंह, प्रगट सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें