फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मिल रहा दर्द: कहीं जलभराव, तो कहीं गड्ढों का जख्म

विज्ञापन
रुड़की में सुबह के समय हुई बारिश के कारण रामपुर स्थित सब्जी मंडी में हुआ जलभराव। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बरसात का मौसम जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे शहर से लेकर देहात तक सड़कों के गड्ढे और खतरनाक होते जा रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शासन भी इस समस्या को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रुड़की के बीएसएम तिराहे व बीएसएम तिराहे से चावमंडी की ओर जाने वाली सड़क में जगह जगह गड्ढे बने हैं। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले ये गड्ढे बेहद छोटे थे, लेकिन बरसात के कारण पानी भरने से गड्ढे काफी बड़े हो चुके हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और भी बढ़ जाता है। क्योंकि वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का कोई अंदाजा नहीं होता है। इसके साथ ही नारसन के मेन तिराहे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क करीब छह माह पहले की बनी थी। ग्रामीण बलजोर, आजाद, मांगेराम, आसिफ, रामपाल आदि का कहना है कि सड़क मानकों के अनुसार नहीं बनी है। इसलिए जल्दी ही क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के बीच में बने गड्ढों से यही पता लग रहा है कि सड़क में घटिया सामग्री लगाई गई है।
जलभराव से तालाब बनी रुड़की सब्जी मंडी
रुड़की। रुड़की मंडी समिति से जल निकासी न होने के कारण व्यापारियों व किसानों को बरसात के मौसम में प्रत्येक दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी बारिश के बाद मंडी समिति परिसर ने तालाब का रूप ले लिया। मंडी समिति के अधिकारियों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रुड़की मंडी समिति रामपुर चुंगी पर स्थित है। मंडी समिति परिसर सड़क से काफी नीचा है। इस कारण मंडी समिति में जलभराव होता है। वहीं सड़क का पानी भी मंडी परिसर में भर जाता है। बृहस्पतिवार की देर रात हुई बारिश के कारण मंडी परिसर एक बार फिर से तालाब में तब्दील हो गई। सुबह के समय जैसे ही व्यापारी व किसान मंडी पहुंचे तो हर ओर पानी ही पानी था। मंडी में किसी भी स्थान पर पैर रखने की जगह नहीं थी। किसान जैसे तैसे मंडी में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों तक पहुंचे। मंडी समिति के व्यापारियों व किसानों का कहना है कि समस्या कई साल से बनी हुई है, लेकिन शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण किसानों और व्यापारियों को समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में कई बार तो खरीदार वापस लौट जाते हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाए। मंडी समिति के सचिव अशोक जोशी ने बताया कि जल निकासी को लेकर उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों कोे प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें