फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निहेंदपुर सुठारी गांव में ओवरहेड टैंक निर्माण अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
निहेंदपुर सुठारी गांव में पेयजल निगम की ओर से निर्मित ओवरहेड टैंक तय समय सीमा के डेढ़ वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। 221.30 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ यह निर्माण कार्य अधर में लटका होने से ग्रामीणों को अब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पेयजल निगम की जांच टीम गांव पहुंची और मौके पर स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2020 को ओवरहेड टैंक निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद 25 मई 2022 को निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसे 24 मई 2023 तक पूरा किया जाना था लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक कार्य अधूरा है।

जांच के दौरान ग्रामीणों फैजान अली, जहांगीर अली, दिलशाद, शमशाद अली, मेहरबान सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। मानकों की अनदेखी के कारण कई स्थानों पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव हो रहा है। अनेक घरों में अब तक पेयजल कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन




इससे ग्रामीणों को मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जांच टीम से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। पेयजल निगम के सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर ओवरहेड टैंक की जांच की गई है। शासन से स्वीकृत पूरी धनराशि अभी प्राप्त नहीं हो पाई है जिस कारण कार्य में देरी हुई है। शेष धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य पूरा कराकर ग्रामीणों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें