फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पैरामेडिकल स्टाफ को आज से लगेगी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन

Thu, 15 Jan 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामेडिकल स्टाफ को आज से लगेगी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन
विज्ञापन


रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा कवच मिलने जा रहा है। ये सुरक्षा कवच यानी हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन होगी। टीकाकरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की जाएगी, जिससे अस्पताल में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि निदेशालय स्तर से पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हेपेटाइटिस-बी वैक्सीन की डोज अस्पताल को मिल चुकी है। इसके बाद टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निर्धारित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों को वैक्सीन दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल स्टाफ जैसे नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, ओटी असिस्टेंट सहित अन्य कर्मचारी रोजाना मरीजों के सीधे संपर्क में रहते हैं। ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा अधिक बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें