फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अग्निवीर भर्ती में 800 से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ में पास

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित बीईजी सेंटर में पांच अक्तूबर से अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिदिन एक हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उत्तरकाशी और चमोली जिले के अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया व एक हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से आठ सौ से ज्यादा अभ्यर्थी दौड़ में पास हो गए।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए एसडीएम चौक के पास व्यवस्था की गई है। वहीं, नगर निगम और जल संस्थान की ओर से अभ्यर्थियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सेना की ओर से मैदान में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, दौड़ और अन्य जरूरी गतिविधियां कराई जा रही है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से क्षेत्र में भी चहल-पहल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें