फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्न बजाकर जताया तेल की बढ़ी कीमत का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के गोगामाढ़ी के पास ट्रांसपोर्ट संचालकों ने एक मिनट तक गाड़ियों का हार्न बजाकर तेल की बढ़ी कीमतों के विरोध जताया। उन्होंने बढ़ी कीमतों को वापस लेने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को भगवानपुर क्षेत्र के गोगामाढ़ी के पास एक कार्यालय पर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया है। बैठक में आल इंडिया ट्रांसपोर्ट के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तेल की कीमतें बढ़ाई है, उन्हें तुरंत वापस ले। बैठक में मंगलवार की देर शाम भगवानपुर क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्ट से हुई लूट की कोशिश करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की भी मांग की है। उन्होंने ट्रांसपोर्ट संचालकों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही मांगें पूरी नहीं की गई तो अगस्त में वाहनों के पहिए रोककर चक्का जाम किया गया। बैठक के बाद ट्रांसपोर्ट संचालकों ने एक मिनट तक गाड़ियों का हार्न बनाकर तेल की बढ़ी कीमतों का विरोध किया। साथ ही केंद्र से तेल के बढ़े दामों को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान बैठक में प्रदीप शर्मा, अफजाल, मुकेश शर्मा, तरुण शर्मा, मंजित सिंह, पंकज कुमार और आदेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें