फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खड़ंजा कुतुबपुर में खुली बैठक, 50 विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़ंजा कुतुबपुर ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्राम प्रधान नाजरीन की अध्यक्षता में खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गांव के विकास से जुड़े करीब 50 प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
विज्ञापन




बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हर परिवार से 50 मासिक शुल्क लिया जाएगा। इस राशि से सफाई कर्मचारियों का मानदेय, उपकरणों की खरीद और नियमित सफाई कार्यों पर खर्च किया जाएगा। गांव के विकास प्रस्तावों में सड़क और नाली निर्माण, विधवा एवं बुजुर्ग पेंशन, पशु शेड निर्माण, और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी शंकरदीप ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) रजिस्ट्रेशन प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखती है। ग्राम प्रधान नाजरीन ने कहा कि सभी के सहयोग से गांव को स्वच्छ और विकसित बनाया जाएगा। बैठक में आरिफ, रईस, तालिब उर्फ मुन्ना, शौकत अली, अर्जुन, कमलेश, शाइस्ता, शाहरुख, जहांगीर, आवेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें