रुड़की। इंटरसेप्टर हरिद्वार और रुड़की ने नरसन, लंढौरा और हरिद्वार मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मुख्य फोकस ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रहा।
जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि अभियान के दौरान 33 चालान किए गए और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक हरिद्वार और रुड़की के प्रवर्तन दलों द्वारा 250 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान किए जा चुके हैं। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना, ओवरलोडिंग रोकना और असुरक्षित परिवहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना है।