- भगावनपुर से गांव लौट रहा था मृतक, खेलड़ी के पास बुधवार देर रात हुआ हादसा
- पुलिस ने पोस्टमारग्म के लिए भेजा शव
भगवानपुर। भगवानपुर-सिकरोढा मार्ग पर बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त हो गई। भिडंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस के जरिये रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 35 वर्षीय कलीम को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम सिकरोढा निवासी कलीम अपनी मोटरसाइकिल से भगवानपुर से गांव लौट रहा था। ग्राम खेलड़ी के पास पहुंचते ही सामने से मोटरसाइकिल से आ रहे फरमान निवासी सिकरोढा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस कर्मी फार्मासिस्ट इकराम और पायलट अमित कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने कलीम को मृत घोषित कर दिया। भगवानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल फरमान का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।