मंगलौर। राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर बृहस्पतिवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. चिन्मय शर्मा ने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर और समाज नशे की वजह से बरबाद हो रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नशा जीवन के लिए अभिशाप है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अनुराग ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहना है और अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर डाॅ. कालिका काले, डॉ. रचनावास, डॉ. दीपा शर्मा, शर्मिष्ठा, गीता जोशी, निजेश, फैजान अली, सूर्य प्रकाश और रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।