फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

Sat, 10 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सुल्तानपुर क्षेत्र में लक्सर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सुल्तानपुर के निकट बेगम नदी के पुल पर एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर सलीम पुत्र मोसीन और कुर्बान अली पुत्र मुनसब निवासी सुल्तानपुर बाइक से लक्सर से सुल्तानपुर अपने गांव आ रहे थे। करीब 1:30 बजे दोपहर को सुल्तानपुर के निकट बेगम पुल पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार सलीम और कुर्बान अली गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार मय फोर्स मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घायलों को उपचार के लिए 108 से अस्पताल भिजवाया। इसमें से सलीम (22)  पुत्र मोसीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दुसरे बाइक सवार कुर्बान अली पुत्र मुनसब का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें