फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलौर क्षेत्र के कुरड़ी निवासी सन्नी और गुड्डू उर्फ देशपाल बाइक से रुड़की से कलियर की ओर आ रहे थे। जैसी ही वह कलियर पहुंचे तो उनकी बाइक ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने गुड्डू उर्फ देशपाल 27 वर्षीय को मृत घोषित कर दिया। सन्नी की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें