फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक की टक्कर एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पटरी पर लिब्बरहेड़ी के पास बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार शाम को तुगलपुर खानपुर निवासी रोबिन गिरी अपने दोस्तों के साथ लिब्बरहेड़ी नहर पटरी पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान लक्ष्य बाइक को तेज गति से लेकर आया और टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रोबिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गौरव घायल हो गया।



घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर लिब्बरहेड़ी निवासी चालक लक्ष्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें