कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के पास से चार माह पूर्व चोरी हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
28 जनवरी को भगवानपुर चंदनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के अकाउंटेंट जान आलम ने मजदूरों के दो मोबाइल फोन चोरी हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मोबाइल फोन के ईएमआई नंबर के आधार पर लोकेशन रुड़की रेलवे स्टेशन के पास की मिलते ही पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी ली तो उसके पास से चोरी किया एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम राहुल उर्फ लड्डन निवासी डेरियों थाना खानपुर हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी रेलवे स्टेशन रुड़की बताया। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपी राहुल उर्फ लड्डन का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।