फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भांजे के अंतिम संस्कार में आए मामा की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी अंबर तालाब मोहल्ले में हुई सोनू चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। वहीं उसका भाई जो वारदात में शामिल था, अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार देर रात कारोबारी रजनीश पुंडीर के घर में आग लगने से उनके बेटे कुणाल (25) की जलने से मौत हो गई थी। घर में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया था। भांजे की मौत की जानकारी मिलने पर कुणाल का मामा सोनू चौहान (40) निवासी चिराऊ थाना बडगांव, जिला सहारनपुर, अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को रुड़की पहुंचा था।



भांजे की मौत को लेकर सोनू चौहान ने कुछ सवाल उठाए जिससे रजनीश पुंडीर के भाई नमन उर्फ विक्की और आशीष नाराज हो गए। इस दौरान दोनों भाइयों ने सोनू चौहान की चाकू से गर्दन व छाती पर वारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर नमन उर्फ विक्की और आशीष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने माधोपुर अंडरपास के पास से नमन उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी में शामिल टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी ने बताया कि फरार आरोपी आशीष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें