फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी पकड़ा, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रणसूरा गांव के पास जंगल में संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को आता देखकर यहां मौजूद तीन आरोपी मौके से भाग निकले। एक आरोपी अमीर निवासी ग्राम रणसूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया।
विज्ञापन




वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान को सोमवार रात को गश्त के दौरान रणसूरा गांव के जंगल में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर उन्होंने उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह और पुलिस टीम के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को आता देख यहां मौजूद तीन आरोपी मौके से भाग निकले। एक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

आरोपी से पांच किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में पकड़ में आए आरोपी ने अपना नाम अमीर और अपने साथियों का नाम गुलबहार, गुलजार और वासीफ सभी निवासी ग्राम रणसूरा कोतवाली लक्सर बताए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ गऊ संतान संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें