फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार

Mon, 18 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक युवक ने नाबालिग से दुराचार किया। इसके बाद युवक नाबालिग को एक गांव में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी मां और छोटी बहन के साथ कोतवाली में पहुंचकर आपबीती बताई है। पुलिस दुराचार की शिकायत पर नाबालिग का मेडिकल करा रही है। साथ ही आरोपी की भी तलाश कर रही हैै।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंची किशोरी और उसकी मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के साथ एक युवक ने दुराचार किया है। इसके बाद युवक बहादराबाद के पास एक गांव में उसे छोड़कर फरार हो गया है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि उवह एक गर्ल्स कालेज में कक्षा 11 में पढ़ रही है। चार दिन पूर्व उसके भाई ने उसे और उसकी छोटी बहन को किसी बात पर डांट दिया। इस पर  दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन के यहां सहारनपुर चली गई। वह अपनी बड़ी बहन के यहां पहुंची भी नहीं थी कि पड़ोस का एक युवक उनके पीछे-पीछे सहारनपुर पहुंच गया। युवक शादी का झांसा देकर दोनों बहनों को बहादराबाद के एक गांव में ले गया।

युवक की नीयत पर संदेह होने पर छोटी बहन वहां से भाग गई। इसपर युवक ने किशोरी के साथ दुराचार किया और उसे छोड़कर भाग गया। उधर, छोटी बहन ने घर आकर अपनी मां को सारी बात बताई। छोटी अपनी मां को लेकर उस गांव में पहुंची जहां पर युवक उसकी बहन को ले गया था। उसकी बहन वहां मिल गई। इसके बाद उन्होंने कोतवाली रुड़की पुलिस को सारी बात बताई। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें