फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में दर्ज किया मुकदमा

Sat, 17 Sep 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले एक वकील के घर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दूसरी तहरीर लेकर  केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले वकील ने घर में घुसकर लूटपाट और जान से मारने के प्रयास की तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दूसरी तहरीर देकर उसमें नकदी व मोबाइल लूटने के आरोप हटा दिए गए।
विज्ञापन


 नगर के लालबाड़ा निवासी वकील ने पुलिस को पूर्व में दी गई तहरीर में बताया था कि उसके घर पर बृहस्पतिवार की रात को करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने हमला किया था। तब वकील ने घर मे घुसकर पत्नी से ढाई हजार की नकदी व मोबाइल लूटने व भाई का गला दबाकर हत्या का प्रयास करने की तहरीर दी थी।

पुलिस की आपत्ति के बाद वकील ने पुलिस को दूसरी तहरीर दी जिसमें मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप लगाये हैं। इस मामले में पुलिस ने करीब 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से करीब 11 लोगों को रिपोर्ट में नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें