फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जिगर के टुकड़े को 50 दिन से तलाश रही बूढी आंखें, सकुशल ढूंढ निकालने की लगा रही गुहार

Tue, 06 May 2025 02:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

वृद्ध महिला अपने जिगर के टुकड़े को 50 दिन से तलाश रही है। आला अधिकारियों के समक्ष सकुशल ढूंढ निकालने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिगर का टुकड़ा 50 दिन से लापता है। वृद्ध महिला आला अधिकारियों के कार्यालयों से लेकर गंगनहर और आसफनगर झाल के चक्कर लगाकर थक चुकी है कुछ पता नहीं चल पाया है। महिला ने पुत्रवधू और उसके परिवार पर षड़यंत्र रचकर पुत्र के साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


दुष्यंत कुमार निवासी झबीरण पोस्ट बड़गांव जिला सहारनपुर ने पुलिस को बताया था कि भाई मोहित कुमार उर्फ टिंकू करीब दो साल से अपनी पत्नी के साथ सैनिक कॉलोनी में रह रहा था। मालवीय चौक पर वह एक बाइक की दुकान पर काम करता था। 18 मार्च को वह अपनी दुकान पर गया था। इसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद भाई संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था।

गुमशुदगी गंगनहर कोतवाली में दर्ज कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर केस की पड़ताल शुरू कर दी थी। सोमवार को रुड़की कोतवाली में मिली सरोज ने बताया कि मोहित घर में सबसे बड़ा पुत्र है। राहुल, दुष्यंत और एक पुत्री शिवानी भी है। सभी बच्चों की वह शादी कर चुकी है।
विज्ञापन


सकुशल ढूंढ निकालने की गुहार
आरोप है कि पुत्रवधू और उसके परिजन मोहित को प्रताड़ित कर रहे थे जिससे वह काफी तनाव में था। आरोप है की पुत्रवधू और उसके परिजनों ने पुत्र को गायब किया है। उन्होंने बताया कि वह पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस कर्मियों से भी मिलकर पुत्र को सकुशल ढूंढ निकालने की गुहार लगा चुकी हैं। आसफनगर, मोहम्मदपुर झाल के अलावा मुजफ्फरनगर और मेरठ से गुजर रही गंगनहर में भी पुत्र की तलाश कर चुकी है लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें...Chardham  Yatra: बदरीनाथ धाम में 500 से अधिक का किया सत्यापन; होटल व धर्मशाला संचालकों से की गई ये अपील
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुत्र की आखिरी बार पुत्रवधू से फोन पर बातचीत हुई थी। गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मोहित की अंतिम लोकेशल सोलानी पार्क के पास मिली थी और बाइक भी लावारिस हालत में मिली थी। गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम किया गया है। जांच रुड़की कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल को ट्रांसफर हो चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें