फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे जमा कर सकेंगे ऑनलाइन टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सीनियर सिटीजन समेत शहर के तमाम लोगों को अपने घर का टैक्स जमा कराने के लिए नगर निगम की सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेगी। क्योंकि अब घर बैठे टैक्स जमा कराने की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे शहर के करीब बीस हजार उपभोक्ताओं के साथ आठ हजार से अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्वामियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्वच्छता के मामले में प्रदेश में नंबर-1 रुड़की नगर निगम ने अभी तक ऑनलाइन टैक्स की सुविधा नहीं थी। शासन की ओर से करीब डेढ़ साल पहले ई-नगर सेवा पॉर्टल जारी किया गया था। इसके बाद नगर निगम में इस पोर्टल पर रुड़की से संबंधित डाटा अपलोड करने का काम करीब दो माह पूर्व पूरा कर लिया था। अब इस पोर्टल को संचालित कर रही एक आईटी कंपनी एनआईयूए ने पोर्टल पर संपत्ति कर मॉड्यूल जारी कर दिया है। इसमें गृहकर जमा कराने के लिए ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प दिया गया है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि डाटा अपलोड के बाद ऑनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे टैक्स जमा करा सकेगा।
नए क्षेत्रों में टैक्स को लेकर बना है संशय
रुड़की नगर निगम के विस्तार के बाद करीब एक साल पहले बीस वार्डों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। नगर निगम चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने नए क्षेत्रों में कुछ सालों के लिए टैक्स में छूट दिए जाने की घोषणा की थी, लेकिन इस संबंध में अभी तक शासन की ओर से कोई लिखित दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए हैं। इसके चलते संशय बना हुआ है। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है वेबसाइट
www.nagarsewa.uk.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें