फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अब शहर के अंदर भी वाहनों की रफ्तार पर लगेगा अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से शहर के अंदर तेज रफ्तार से दौड़ने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड गन से कार्रवाई की जाएगी। अब तक परिवहन विभाग की ओर हाईवे पर ही तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जा रही थी लेकिन अब परिवहन विभाग शहर के अंदर भी अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन




पिछले दिनों रुड़की और देहात क्षेत्र में हाईवे पर कई सड़क हादसे हुए थे। इनमें कई लोगों की जान भी चली गई थी। इस दौरान जांच में सामने आया था कि स्पीड अधिक होने पर हादसे हुए हैं। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग की ओर से हाईवे पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड गन से चालान की कार्रवाई की जा रही है।

हाल ही में लोगों ने शहर के अंदर भी तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों की शिकायत अधिकारियों से की है। इसपर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। एआरटीओ प्रवर्तन केसी पलड़िया ने बताया कि जल्द ही शहर के अंदर हाईवे पर भी स्पीड गन से वाहनों की रफ्तार जांची जाएगी। रफ्तार अधिक होने पर इन वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाहन चलाने वाले नाबालिगों के वाहनों पर सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें