फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अब सीआईयू इंचार्ज करेंगे रुड़की में पकड़े गए कसीनो के खेल की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कसीनो के खेल की जांच गंगनहर कोतवाली से हटा ली गई है। इस खेल के पीछे छिपे चेहरों को बेनकाब करने का जिम्मा अब सीआईयू प्रभारी अंकुर शर्मा को सौंपा गया है। बता दें कि मामले में 32 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। जबकि होटल मालिक और एक पूर्व पार्षद अभी फरार है।
विज्ञापन


शहर के होटल में आईपीएल सट्टा, जुआ और देह व्यापार के मामले पकड़ में आते रहे हैं। लेकिन बीते बृहस्पतिवार को कसीनो का खेल रुड़की के होटल में पहली दफा पकड़ा गया था। रामपुर चुंगी के समीप स्थित होटल राजमहल की छठी मंजिल पर कार्रवाई के दौरान पाया गया था कि कसीनो में शराब परोसने के लिए लड़कियाें को बुलाया गया था। पुलिस ने 34 लोगों को को होटल से पकड़ा था।
यह खेल रुड़की से देहरादून, मसूरी और विकासनगर तक फैला था। इस खेल में लाल कुर्ती का पूर्व पार्षद विपिन और होटल मालिक मेहरबान भी शामिल था। जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की जांच महिला दरोगा ज्योति नेगी कर रही थीं। लेकिन अब यह जांच सीआईयू प्रभारी अंकुर शर्मा को दे दी गई है। ताकि सीआईयू अपनी तरीके से इस पूरे खेल के पीछे छिपे चेहरों को बेनकाब कर सके। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि कोतवाली से यह जांच हटाकर सीआईयू प्रभारी अंकुर शर्मा को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें