फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर दो करोड़ जमा करने के नोटिस

Tue, 03 Jan 2017 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन कर पुल निर्माण और प्लॉटिंग के दौरान भरान करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को तहसील प्रशासन ने ऐसे सात लोगों को करीब दो करोड़ रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सोलानी नदी से अवैध खनन कर लोग चांदी काट रहे हैं। इससे नदी की दिशा-दशा बदल चुकी है। नदी की इस हालत पर एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने लेखपालों को जहां-जहां से अवैध खनिज सामग्री निकाली जा रही है और जहां-जहां सामग्री डाली जा रही है उन्हें चिह्नित करने के निर्देश जारी किए। लेखपालों की रिपोर्ट पर एसडीएम ने बुग्गावाला क्षेत्र से अवैध रूप से रेत निकालने पर पंचकू ला निवासी ठेकेदार वीके गुप्ता को एक करोड़ 62 लाख 79 हजार रुपये जमा करने का नोटिस जारी किया है। कैलाश गेट, नई दिल्ला के हर्ष कुमार आनंद को 17 लाख 1500 रुपये, मंडावर निवासी ममता नवाब को आठ लाख 43 हजार, खेलपुर निवासी वाहब, तनवीर, तौशीब आदि को तीन लाख, दस हजार रुपये का जमा करने का नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने सातों को नौ जनवरी तक पैसा जमा करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें