फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल शुरू पर नहीं मिला नया भुगतान

Tue, 03 Jan 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नया साल शुरू हो चुका है। बावजूद इसके अब तक इकबालपुर मिल की ओर से नया भुगतान किसानों को नहीं दिया गया है। जबकि मिल की ओर से एडवाइस जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले की तीन शुगर मिलों की ओर से किसानों का गन्ना खरीदा जाता है, लेकिन मिलों की ओर से गन्ना खरीदने के बाद भुगतान समय पर नहीं दिया जाता है। इकबालपुर शुगर मिल की ओर से तो किसानों को गन्ने का पिछले साल का भुगतान के लिए भी बहुत चक्कर कटवाए गए। अब फिर से इकबालपुर मिल की ओर से नए सत्र का भुगतान नहीं किया गया है, जबकि लिब्बरहेड़ी एवं लक्सर शुगर मिल की ओर से नए सत्र का भुगतान करना शुरू कर दिया गया है। इकबालपुर शुगर मिल ने नए सत्र का एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है, जबकि मिल की ओर से करीब एक सप्ताह पहले एडवाइस जारी की जा चुकी है। मिल ने भुगतान भी शीघ्र करने को कहा था, लेकिन मिल की ओर से एक सप्ताह गुजरनेे के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। यही नहीं मिल की ओर से पिछले साल का अंतर भुगतान भी नहीं किया गया है। जिससे मिल से जुड़े किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसा नहीं मिलने से किसानों को दैनिक खर्चे चलाने मुश्किलों भरे हो रहे हैं। उधर इकबालपुर गन्ना विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मिल प्रबंधन से भुगतान के लिए वार्ता चल रही है। अगर मिल की ओर से एक-दो दिन में  भुगतान नहीं किया गया तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें