फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी की समस्या से निजात नहीं

Fri, 13 Jan 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में नगदी की समस्या से अभी उपभोक्ताओं को निजात मिलने की आस नजर नहीं आ रही है। हाल यह है कि एसबीआई मुख्य शाखा में शुक्रवार को अधिकतम चार हजार रुपये की निकासी की गई। जबकि आज शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। सोमवार और मंगलवार को नगदी आने की आस कम है। इससे एसबीआई से जुड़े बैंकों और उनके उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने की उम्मीद कम हैं।
विज्ञापन


रुड़की सिविल लाइंस स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से जुड़ी लगभग 20 शाखाएं हैं। इसके अलावा अन्य बैंकों की करीब 15 शाखाओं को एसबीआई मुख्य शाखा से कैश दिया जाता है लेकिन, फिलहाल मुख्य शाखा में पिछले एक सप्ताह से नगदी का टोटा बना हुआ है। उपभोक्ताओं को दो-दो और चार-चार हजार रुपये से संतोष करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को बैरंग भी लौटना पड़ रहा है। ऐसे में एसबीआई से जुड़ी अन्य शाखाओं और बैंकों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। नगदी की यह समस्या अभी अगले चार दिन सुधरने के आसार कम हैं। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जयशंकर का कहना है अभी आरबीआई से नगदी आने की सूचना नहीं है। अब अगले सप्ताह राहत की उम्मीद है। मालूम हो कि नगदी आने के संबंध में आरबीआई की ओर से दो दिन पूर्व मुख्य बैंकों को जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें