फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाै घंटे बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कस्बे के लिब्बरहेड़ी फीडर से जुड़े भरतपुर, नसीरपुर, मीरपुर समेत करीब दस गांवों में सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने के कारण क्षेत्रवासी अपने दैनिक काम नहीं कर पाए। बिजली के अभाव में इनवर्टर भी कुछ घंटे बाद जवाब दे गए।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान का कहना है कि सुबह के समय ही बिजली गुल हो गई थी। बिजली न होने से पेयजल की किल्लत भी बढ़ गई है। गर्मी के बीच सबसे बुरा हाल बच्चों और बुजुर्गों का हो गया। पंखे और कूलर बंद होने से घरों के अंदर रहना दूभर होने के अलावा किसानों को अपने पशुओं के लिए चारा काटने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण विनोद राठी, सुरेंद्र राठी, महावीर सिंह, विरेंद्र सिंह और बिशंबर सिंह आदि ने बताया कि बिजली न आने से करीब तीन-चार घंटे बाद इनवर्टर भी बंद हो गए थे। एसडीओ अनुभव सैनी से बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लिब्बरहेड़ी फीडर बंद होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें