फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में लूट और सुबह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़ा गया स्कूटी से लूटपाट करने वाला आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कंपनी कर्मचारी से पर्स लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में शामिल स्कूटी और लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रुड़की के कृष्णानगर निवासी मनोज कुमार एक कंपनी में कर्मचारी है। बृहस्पतिवार रात वह किसी काम से सिविल लाइंस आए थे। इसी बीच स्कूटी सवार दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूटी सवार की आसपास तलाश की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सुबह होते-होते पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगनहर की पटरी पर आरोपी को स्कूटी सहित पकड़ लिया। जबकि उसके साथी का पता नहीं लगा। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की और पुलिस ने उसके पास से लूटी गई 13,500 रुपये भी बरामद कर लिए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी शमीम पुत्र शकूर राणा निवासी रामपुर चुंगी के पास से घटना में शामिल स्कूटी और नगदी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के साथी जावेद निवासी पीर वाली सड़क, ज्वालापुर की भी तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई रणजीत लखेड़ा, एसआई नरेंद्र सिंह आशुतोष, हुकुम सिंह, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें