फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चारधाम यात्रा के बीच जानलेवा बनी एनएच-58 की सर्विस रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां चारधाम यात्रा शुरू है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में मंगलौर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-58 की सर्विस रोड की बदहाली श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। सर्विस रोड पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं लेकिन एनएचएआई के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




पिछले कुछ दिनों से सर्विस रोड पर दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। गड्ढों के कारण संतुलन बिगड़ने से कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत न होने के कारण दिन में धूल उड़ती है और रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालक इनमें गिरकर घायल हो रहे हैं।

इसे लेकर स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों में एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यात्रा सीजन शुरू होने से पहले ही सड़कों को दुरुस्त करने का दावा किया गया था लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण गड्ढे और भी गहरे हो गए हैं। विहिप के आलोक शर्मा ने बताया कि सर्विस रोड पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन




विभाग को चाहिए कि वे जल्द से जल्द इनका पैचवर्क कराएं ताकि कोई बड़ी अनहोनी न हो। उन्होंने बताया कि सर्विस रोड की मरम्मत कराने की मांग को लेकर उनकी ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन भी दिया गया। उसके बाद भी सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। व्यापारियों और राहगीरों ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल प्रभाव से सर्विस रोड की सुध ली जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें