- शांतिपूर्ण माहौल में निकली शोभायात्रा, संत रविदास के संदेशों से गूंजा गांव
मंगलौर। क्षेत्र के गांव बूढ़पुर जट्ट में संत शिरोमणि रविदास जयंती का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा से पूर्व ग्रामीणों ने संत शिरोमणि रविदास की ओर से बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास के कालजयी संदेश मन चंगा तो कठौती में गंगा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के सामुदायिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं बल्कि समाज में सौहार्द और एकता को भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर अंकित कुमार, अनिल कुमार, दिनेश कुमार, पूर्व प्रत्याशी ग्राम प्रधान भीम, चरण सिंह आदि मौजूद रहे।