फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहूर्त में नामांकन करने पहुंच रहे नेताजी

Wed, 25 Jan 2017 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी महासंग्राम में नामांकन से पहले नेताजी न सिर्फ ज्योतिषियों और पंडितों से मुहूर्त दिखा रहे हैं बल्कि नामांकन के लिए सही समय का इंतजार भी कर रहे हैं। नामांकन के लिए कोई राजयोग देख रहा है तो कई अभिजीत मुहूर्त को तलाश रहा है। ज्योतिषियों की मानें तो 25 को राजयोग में अधिकतर ने नामांकन किया। 27 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में सीएम सहित अन्य प्रत्याशी परचा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में इन दिनों नामांकन का दौर चल रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रत्याशी पंडितों और ज्योतिषियों की शरण में पहुंच रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी हो या फिर निर्दलीय सभी अपनी-अपनी कुंडली के अनुसार नामांकन का समय और दिन तय कर रहे हैं। ज्योतिषियों के अनुसार 25 जनवरी को दिन में 12 बजे से तीन बजे तक राजयोग था। इस अवधि में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। अब 26 जनवरी को छुट्टी के कारण मुख्यमंत्री सहित सभी प्रत्याशी 27 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल का कहना है 27 को अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग है। देखना यह है कि नेताओं का शुभ मुहूर्त जनता की अदालत में कितना खरा उतरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें