फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चाचा पर हमला करने का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम शेरपुर खेलमऊ में पुश्तैनी जमीन के लिए बृहस्पतिवार को भतीजे ने चाचा पर पाठल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर पाठल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शेरपुर खेलमऊ गांव निवासी अभिषेक ने अपने चाचा अनुज पर पुरानी रंजिश में बृहस्पतिवार को चाचा के घर जाकर पाठल से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित की माता ने शुक्रवार को झबरेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर खेलमऊ गेट के पास से आरोपी भतीजे अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें