फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सड़क के गड्ढे दे रहे दर्द, हिचकोले खाते घर पहुंचते हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शहर की कई सड़कें खस्ताहाल है। जिन्हें ठीक कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन सड़कों के अलावा कई ऐसी सड़कें भी हैं, जो पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन में बीचो-बीच गड्ढे हो गए हैं। यह गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। नगर निगम इन सड़कों के गड्ढे ठीक कराने पर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के खंजरपुर रोड पर डी कॉलोनी चौक पर पिछले दो साल से चैंबर के समीप एक गड्ढा बना हुआ है। रात के समय सीधी दिखने वाली इस सड़क पर यह गड्ढा नजर नहीं आता है। कई बार यह गड्ढा दुर्घटना का कारण बन चुका है। नगर निगम व जल संस्थान इस गड्ढे को ठीक नहीं करा पाया है। बारिश होने पर यह गड्ढा और गहरा हो जाता है। इस गड्ढे में मलबा डालकर उसे ठीक करने की औपचारिकताएं पूरी की जाती है। बोट क्लब से रुड़की तिराहे की ओर से जाने वाले मार्ग की सड़क ठीक है, लेकिन यहां पर बीचोबीच एक गड्ढा बन गया है। धीरे-धीरे यह गड्ढा बड़ा होता जा रहा है। इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते यह गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं सिविल लाइंस में नीलम सिनेमा की ओर से रोडवेज बस स्टैंड की ओर से जाने वाले मार्ग पर भी सड़क के बीचो बीच एक गड्ढा बना है। हालांकि यह पूरी सड़क ठीक है, लेकिन चकाचक सड़क पर बना यह गड्ढा कभी भी हादसे की कारण बन सकता है। लोगों का कहना है कि टूटी फूटी सड़क पर गड्ढे इतने खतरनाक नहीं होते, जितने सही सलामत सड़क पर बना गड्ढा हो सकता है। लोग ऐसी सड़क पर स्पीड से वाहन चलाते हैं। अचानक गड्ढे में वाहन के जाने से दुर्घटना का खतरा रहता है। नगर निगम अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। नगर निगम के एई प्रेम कुमार ने बताया कि जहां पर भी गड्ढा है। उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें