फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एनसीसी प्रवेश परीक्षा, 20 छात्राओं का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में 84यूके बटालियन एनसीसी रुड़की की ओर से सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देश पर सूबेदार सुभाष चंद्र एवं हवलदार विनोद कुमार ने एनसीसी अधिकारी कैप्टन रविंद्र कुमार के सहयोग से परीक्षा संपन्न कराई। शारीरिक और लिखित परीक्षा के आधार पर 20 छात्राओं का चयन किया गया।
विज्ञापन


कॉलेज संस्थापक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि एनसीसी युवाओं को अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त नागरिक बनने का अवसर प्रदान करती है। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने कहा कि एनसीसी राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अनुशासन की भावना विकसित करती है और इसके माध्यम से युवाओं को सेना व पुलिस जैसी सेवाओं में अवसर प्राप्त करने में मदद मिलती है। सूबेदार सुभाष चंद्र ने छात्राओं को एनसीसी से मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी। कैप्टन रविंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में एकता, अखंडता, सद्भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कैडेट्स भर्ती में शगुन, सिमरन, मुस्कान, खुशी, वंशिका, हिमांशी, साक्षी, सिफा, वन्दना, संजो, तनिषा, हिमांशी, तन्नू, साक्षी, वंशिका, प्रियांशी आदि ने प्रतिभाग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें