फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पशु कटान के विरोध में ठेकेदार को झूठे केस में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में पशु कटान का विरोध करने पर एक ठेकेदार को फर्जी मुकदमों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ठेकेदार फिरोज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी फिरोज ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला किला निवासी शमशु कुरैशी और उसकी पत्नी सायरा बानो मीट के लाइसेंस की आड़ में बड़े पैमाने पर पशु कटान और अवैध सप्लाई का कारोबार करते हैं। आरोपी अन्य मीट विक्रेताओं से पुलिस के नाम पर लाखों रुपये की वसूली करते हैं और पैसे न देने पर झूठी शिकायत कर फंसा देते हैं।
पीड़ित फिरोज पशु कटान के विरोधी हैं और इसके खिलाफ मुहिम चला चुके हैं जिसके कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। 20 जुलाई को आरोपियों ने मीडिया के जरिये पीड़ित पर झूठे आरोप लगवाकर उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया। मुख्य आरोपी शमशु कुरैशी के खिलाफ थाना मंगलौर में पशु कटान व अन्य धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें