फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में रोपे पौधे

Fri, 27 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने ग्रीन पार्क कालोनी में पौधे रोपे - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
एनसीसी की 84 बटालियन की कैडेट्स की ओर से पौधरोपण एवं संरक्षण के लिए अभियान चलाया गया। कैडेट्स ने सभी पौधे आनंद स्वरूप विद्यालय परिसर के साथ ही ग्रीन पार्क कॉलोनी आसफनगर में लगाए। 

अभियान के पहले दिन कैडेट्स ने 101 पौधे लगाए गए। पौधरोपण के बाद बच्चों ने संकल्प लिया कि वे पृथ्वी को हरा-भरा रखने के लिए काम करते रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि एक पौधा हमें ऑक्सीजन, पानी की रिसाइकलिंग, वायु-प्रदूषण पर नियंत्रण, तापमान को कम रखने, जमीन के कटाव को रोकने सहित अनेक लाभ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


84 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मुकेश जुयाल ने कहा कि वृक्ष ही वायुमंडल के ताप को अधिक बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। वृक्षों के घटने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, इसलिए आवश्यकता है कि प्रत्येक मनुष्य पौधरोपण करे। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, ले. विशाल शर्मा, नीरज नौटियाल, नायब सूबेदार राकेश कुमार, रवि कपूर, कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर विशाल, कैडेट लखन, वासु, आयूष, अभय, रोबिन, गर्वित, नैना, पूजा, अंशिका, दीपशिखा, पलक व सिमरन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें