फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: नवरात्र का असर, 400 रुपये किलो बिक रहे ऑस्ट्रेलियाई अंगूर, अनार और अमरूद के दाम भी बढ़े

Tue, 13 Oct 2026 02:29 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

नवरात्र शुरू होते ही रुड़की के बाजारों में फलों की मांग बढ़ गई है। पूजा-अर्चना और व्रत के लिए खरीदारी के बीच ऑस्ट्रेलियाई अंगूर 400 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। अनार, अमरूद और केले के दाम भी श्रद्धालुओं की जेब पर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन
रुड़की में नगर निगम रोड के पास फल मार्केट में सजे फल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र शुरू होते ही रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में फलों की मांग बढ़ गई है। पूजा-अर्चना और व्रत के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में फलों की खरीदारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि बाजार में ऑस्ट्रेलिया का अंगूर 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, अनार और अमरूद समेत अन्य फलों के दाम भी आम दिनों के मुकाबले अधिक बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

फल विक्रेता सद्दाम ने बताया कि फिलहाल रुड़की और आसपास के बाजारों में ऑस्ट्रेलिया का अंगूर आ रहा है। स्थानीय अंगूर अभी बाजार में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि अनार 160 से 180 रुपये प्रति किलो और अमरूद 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा अनानास 120 रुपये प्रति किलो, नारियल पानी 80 रुपये प्रति पीस और केला 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन मिल रहा है।
 

सेब के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो बताए गए हैं। फल विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि नवरात्र में आम दिनों की अपेक्षा फलों की मांग बढ़ जाती है। इस बार फलों के दामों में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके कारण बिक्री भी ठीक चल रही है। व्रत रखने वाली श्रद्धालु पूजा का कहना है कि अपनी जरूरत के अनुसार फल खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: भाजपा के गढ़ में अपनों ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलनों ने बढ़ाई चुनौती

विज्ञापन

श्रद्धालु दीपक सेमवाल ने बताया कि रोजाना पूजा-अर्चना में फलों का भोग महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में उन्हें प्रतिदिन फल खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु अंजना शर्मा ने कहा कि नवरात्र में पांच फलों का भोग लगाने का विशेष महत्व है। इस दौरान कई श्रद्धालु अन्न का त्याग कर फलाहार करते हैं। ऐसे में फलों के दाम बजट के अनुरूप होने चाहिए ताकि आम श्रद्धालुओं को खरीदारी में परेशानी न हो।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें