फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट तीन से

Tue, 29 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। स्व. रमन मारवाह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट तीन से 12 जनवरी तक रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें देशभर से 16 टीमें हिस्सा लेंगी और प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

दुर्गा चौक के पास एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के कोच पंकज शर्मा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमन मारवाह रुड़की का एक होनहार क्रिकेटर था, जो रुड़की उपकारागार के बाहर हुए गोलीकांड में मारा गया गया था। उसकी याद में पहली बार हो रहे नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रुड़की के क्रिकेटर्स की ओर से किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों की टीमें हिस्सा लेंगी। अकेले रुड़की से ही तीन टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे, जो सुबह नौ बजे से शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल तक सभी मैच 20-20 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला 30-30 ओवर का होगा। टूर्नामेंट के विजेता को 51 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की जाएगी, जबकि मैन आफ द मैच को भी पांच हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान क्रिकेट कोच अवतार सिंह, प्रमोद राणा, हरगोविंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें