फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भईया हाथ टूटा था, इलाज चल रहा है, कब आएंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
भईया हाथ टूटा था, इलाज चल रहा है, कब आएंगे डॉक्टर, रात भर हाथ में दर्द रहता है तीन बार अस्पताल आ गया लेकिन डाॅक्टर ही नहीं मिल रहे। शनिवार को यह पीड़ा अकबरपुर से आए बिजेंद्र ने सुनाई। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञों के अभाव में मरीजों को एक सप्ताह से इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं दूर-दराज से अस्पताल पहुंच रहे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को अस्पताल में चिकित्सक के न मिलने पर उनको निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है जिससे कमजोर वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात एक हड्डी रोग विशेषज्ञ मेडिकल अवकाश पर हैं जबकि दूसरे की ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाई हुई है। ऐसे में एक सप्ताह से अधिक समय से अस्पताल की हड्डी रोग ओपीडी प्रभावित हो रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में फ्रैक्चर, जोड़ों के दर्द, चोट और अन्य हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन चिकित्सक न मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। एक मरीज के तीमारदार मोहित ने कहा कि जब अस्पताल में डॉक्टर नहीं है तो मरीजों के इलाज के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करानी चाहिए थी ताकि लोगों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। वहीं चिकित्सक के न होने से सबसे अधिक परेशानी दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।
चिकित्सकों के न होने के कारण लोगों को परेशानी तो हो रही है। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत भी करा दिया गया था। जल्द ही चिकित्सक आने की उम्मीद है। -डॉ़ एके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें