फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: देहरादून से शकूरबस्ती तक होगा मसूरी एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जनवरी से देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन के गंतव्य में बदलाव हो जाएगा। दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन अब ट्रेन का आखिरी पड़ाव होगा। 16 जनवरी से शकूरबस्ती से ही देहरादून के लिए ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन




नए साल में रेलवे ने देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन के गंतव्य में बदलाव किया है। ट्रेन अब देहरादून और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशनों के बीच संचालित होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि देहरादून से रात 9ः20 पर रवाना होकर ट्रेन अगले दिन सुबह 7ः30 पर दिल्ली और 8ः25 पर शकूरबस्ती पहुंचेगी।

शकूरबस्ती से रात 9ः20 बजे रवाना होकर ट्रेन रात 10ः10 पर दिल्ली और अगले दिन सुबह 9ः05 पर देहरादून पहुंचेगी। उन्हाेंने बताया कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या अब 14041 के स्थान पर 14341 और देहरादून से शकूरबस्ती जाने वाली ट्रेन संख्या अब 14042 के स्थान पर 14342 हो जाएगी। ट्रेन की संख्या में बदलाव 28 जनवरी से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें