गोपाल हत्याकांड में पुलिस जिस आरोपी की तलाश कर रही थी। उसका शव चमगादड़ टापू के समीप स्थित एक पेड़ से लटका मिला है। मृतक का नाम मनोज है और वह गोपाल का छोटा भाई था। उसकी हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या की है, यह अभी साफ नहीं हो सका है।
एक अगस्त को ढंडेरा क्षेत्र के अशोक नगर में गोपाल यादव निवासी सहारनपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे प्रापर्टी विवाद होना पाया गया था। पुलिस ने हत्यारोपियों के रूप में मुजमिल और दिलशाद को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में इन हत्यारोपियों ने गोपाल हत्याकांड में अपने साथी के रूप में गोपाल के छोटे भाई मनोज का नाम बताया था। तभी से पुलिस मनोज की तलाश कर रही थी, लेकिन मनोज का शव हरिद्वार स्थित चमगादड़ टापू के पास एक पेड़ से फांसी पर लटका मिला है जिसके कारण पुलिस उलझ गई है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।