फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू कराए नगर निगम’

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। नगर निगम के सभी दलों के पार्षदों ने एक स्थानीय होटल में बैठक कर इस बात पर सहमति जताई कि नगर निगम के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध है तो विकास कार्यों को गति मिलनी चाहिए। पार्षदों ने बोर्ड अधिवेशन बुलाने और टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के चलते नगर निगम के पार्षद एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन करने की कोशिश में थे ताकि नगर निगम के कार्यों को करवाने के लिए सभी पार्षदों को एक-एक कर नगर निगम में न पहुंचना पड़े। लेकिन पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर आम सहमति नहीं हो पाई। इसके चलते बृहस्पतिवार को सभी दलों के पार्षदों ने एक बैठक की। इसमें वर्तमान में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। पार्षद विवेक चौधरी ने बताया कि बैठक में बोर्ड के गठन के बाद से कहीं पर भी पथ प्रकाश व्यवस्था न होना, वार्ड की संख्या बढ़ने के बावजूद सफाईकर्मियों की संख्या न बढ़ना, डस्टबिन समेत स्वच्छता के लिए उपकरणों की खरीद नहीं किया जाना, लॉकडाउन के चलते टेंडर प्रक्रिया के बार-बार बाधित होने और शहर के दस वार्डों में बिना बारिश के जलभराव रहने की समस्याएं उठाई गई। इस दौरान पार्षदों ने मांग की कि कोरोना के तहत केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार भी निर्माण कार्यों पर कोई रोक नहीं है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया अविलंब शुरू होनी चाहिए। विकास कार्य नहीं होने से जनता पार्षदों से जवाब मांग रही है। इस दौरान पार्षदों ने जल्द से जल्द बोर्ड अधिवेशन बुलाने की मांग भी की। बैठक में पार्षद विवेक चौधरी, राकेश गर्ग, अनूप राणा, नितिन त्यागी, शक्ति राणा, संजीव राय, कुलदीप तोमर, सोनू कश्यप, संजीव तोमर, चंद्रप्रकाश बाटा, आशू गुप्ता, मोहसीन, स्वाति चौधरी, सपना धारीवाल, धीराज सैनी, विनीता रावत, मांगेराम चौधरी, प्रमोद पाल, आशीष अग्रवाल, अंजू, चारू चंद, दया शर्मा एवं राखी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें