फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की है। जब रिशु निवासी बमौरा, थाना परौर, जिला शाहजहांपुर यूपी अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। राजा बिस्कुट के पास पहुंचते ही रिशु अचानक बाइक से उछलकर नीचे गिर गया और पार्किंग रोड से मंत्रा की तरफ जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि रिशु का साथी मोटरसाइकिल को मौके पर ही लॉक कर वहां से भाग गया।
ट्रक को सतीश कुमार निवासी सिकरी कला चिलकाना सहारनपुर चला रहा था। वह खुद ट्रक का मालिक है। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि मौके से भागे युवक की पहचान की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि वह मौके से क्यों भागा था। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें