फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा तिराहे पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलौर के मोहल्ला सराय अजीज निवासी फिरोज शनिवार देर रात अपनी बाइक से झबरेड़ा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह झबरेड़ा तिराहे के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि फिरोज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और आननफानन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें