फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर से अपने गांव लौट रहे एक बाइक सवार को टिक्कमपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद 108 एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कंकरखाता गांव निवासी राजू मेहनत-मजदूरी का काम करता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे वह लक्सर से बाइक पर अपने गांव कंकरखाता लौट रहा था। जैसे ही वह टिक्कमपुर गांव के निकट पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को संभाला और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों सुभाष कुमार, मनोज कुमार, दिनेश और सचिन कुमार ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस पर कई बार फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि घायल करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा। बार-बार संपर्क करने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा सका।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंकरखाता निवासी राजू को अज्ञात वाहन की टक्कर मारने की सूचना मिली है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें