फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर-रुड़की मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक प्रवीण मूल रूप से हरियाणा के करनाल का रहने वाला था। वह लक्सर-हरिद्वार मार्ग स्थित फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन




हरियाणा के 36 वर्षीय करनाल निवासी प्रवीण पतंजलि फैक्टरी में काम करता था। वह रुड़की में अपने मामा के घर रहता था। मंगलवार सुबह वह बाइक से रुड़की से लक्सर होते हुए फैक्टरी जा रहा था। करीब नौ बजे जब वह लक्सर-रुड़की मार्ग पर मुटकाबाद गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।



प्रवीण बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक के परिजन को सूचना देने पर वह भी मौके पर आ गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें