फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो धरे गए

Wed, 28 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 सड़क जाते लोगों से महंगे मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो महंगे मोबाइल बरामद किए हैं। एक मोबाइल की पहचान एक पीड़ित ने कर ली है। गिरोह के दो बदमाश अभी तक फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही थी। 27 दिसंबर को रामनगर के समीप कार्तिक पुत्र ज्ञानचंद से बाइक सवार चार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल की कीमत करीब 25 हजार रुपये थी। घटना के संबंध में कार्तिक के चाचा नरेंद्र निवासी भंगेड़ी महावतपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम मोबाइल लूटने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि जिन युवकों ने मोबाइल लूटा है। दिल्ली रोड मोहनपुरा के समीप देखे गए हैं और किसी वारदात की फिराक में वहां घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने सूचना तुरंत ही मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम खालिद निवासी हलवाना रोड छुटमलपुर, सहारनपुर और दीपक सैनी निवासी खेड़े वाली रोड छुटमलपुर हाल निवासी बादशाहपुर थाना-पथरी क्षेत्र बताया। उनके पास से दो महंगे मोबाइल बरामद हुए। जिसमें से एक मोबाइल को कार्तिक ने पहचान लिया। दूसरा मोबाइल किसका है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वह मोबाइल भी लूटा हुआ है। दोनों बदमाशों ने अपने दो और साथियों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस टीम में एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल कपिल देव, ध्वजवीर, किशनदेव राणा शामिल रहे।

सूनसान सड़क पर जा रहे लोगों को बनाते थे निशाना
 मोबाइल लूटने के लिए यह लोग सूनसान सड़क पर ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जिनके पास महंगा मोबाइल होता था। कभी मोबाइल छीनकर बाइक से भाग जाते थे। तो कभी मारपीटकर मोबाइल लूटते थे।
विज्ञापन


छात्र बनकर डेढ़ माह से रहे थे होटल में
 मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चारों बदमाशों की उम्र 20-25 साल है। चारों ने रामनगर चौक के समीप स्थित एक होटल में डेढ़ माह से कमरा लिया हुआ था। उन्होंने होटल में खुद को छात्र बताया हुआ था। प्रतिदिन यह लोग लूटपाट के बाद होटल में चले जाते थे। यहां पर खाना खाते और शराब आदि पीते थे। होटल के कमरे से शराब की खाली बोतलें भी मिली है।


संदीप देहरादून में भी एटीएम कार्ड बदल कर ठगी
पांच दिन पहले पुलिस ने जिस एटीएम ठग गिरोह का खुलासा किया था, उसके एक साथी संदीप ने देहरादून में भी एटीएम कार्ड बदलकर 42 हजार रुपये की ठगी की थी। संदीप समेत तीन बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। देहरादून पुलिस ने इस बारे में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने संपर्क साधा है।

गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले एटीएम ठग गिरोह का खुलासा करते हुए अरुण कुमार निवासी गलीला चौक, उत्तराखंड कालोनी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में अपने साथी के रूप में संदीप, संदीप की बहन अनीता और जीजा विजेंद्र सिसौदिया के नाम भी पुलिस को बताए थे। पुलिस ने  साथ मिलकर एटीएम कार्ड बदलकर कई ठगी की थी। वह सब मिलकर बेहद चालाकी के साथ लोगों के एटीएम कार्ड बदलते थे। फिर उनके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग करते थे। संदीप, अनीता और विजेंद्र तीनों गली नंबर-20, कृष्णानगर, रुड़की में रहते हैं। पुलिस ने अरुण कुमार की निशानदेही पर 19 एटीएम कार्ड, सोने की चेन, चार अंगूठी, मंगलसूत्र, खाने पीने की वस्तुएं बरामद की थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र में भी इन ठगों ने 20 दिसंबर 2016 को भी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर पौड़ी ज्वेलर्स के यहां से 42 हजार रुपये की शॉपिंग थी। सीसीटीवी में फरार आरोपी संदीप नजर आ रहा है। कैंट थाना पुलिस इस गिरोह के संबंध में जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें